हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra Chunav 2024 में अबकी बार होगा ‘खेला’? ‘चाणक्य’ की भूमिका में Sharad Pawar

Sharad Pawar Impact in MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना और कांग्रेस का विवाद सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार एनसीपी सुप्रीमो और प्रदेश के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने इस विवाद को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
शरद पवार। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महाअघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच अब धीरे-धीरे ही सही सुलझ गया है। गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में काफी दिनों से मतभेद उभरकर सामने आ रहे थे। इस बीच शरद पवार ने बड़ी भूमिका निभाते हुए दोनों दलों के बीच गठबंधन के मुद्दे को सुलझा दिया।

पवार ने जैसे ही मोर्चा संभाला, तो खबरें सामने आई कि महाअघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो चुका है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 105, शिवसेना यूबीटी 95 और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आइये जानते हैं क्यों शरद पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का पावर सेंटर कहा जाता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola