हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024 पर लटकी तलवार! चुनाव आयोग में एक सीट खाली, क्या 2 मेंबर करा सकते हैं इलेक्शन?

Lok Sabha Election 2024 Latest Update: भारतीय चुनाव आयोग के कारण लोकसभा चुनाव 2024 पर तलवार लटकती नजर आ रही है। दरअसल मामला चुनाव आयोग के सदस्यों का है, जिनके कारण चुनाव पोस्टपोन हो सकते हैं, क्योंकि सिर्फ 2 लोगों पर ही पूरी जिम्मेदारी है और एक सीट खाली है। इलेक्शन कराने के लिए आयोग के तीनों सदस्यों का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Election Commission of Indian

Lok Sabha Election 2024 Latest Update: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। एक तरफ जहां भारतीय चुनाव आयोग इलेक्शन कराने की तैयारी पूरी कर चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा ने तो उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 पोस्टपोन होने की तलवार लटकने लगी है। इसका कारण भारतीय चुनाव आयोग है, क्योंकि आयोग में सिर्फ 2 सदस्य हैं। एक मेंबर गत 15 फरवरी को रिटायर हो गए थे और अभी तक तीसरे मेंबर की नियुक्त नहीं हुई है, जबकि एक-दो दिन में चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की बात कर रहा है।

चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी और उसके बाद नियुक्ति संभव नहीं होगी तो क्या 2 मेंबर पूरा लोकसभा चुनाव 2024 करा पाएंगे?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola