हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, क्यों पार्टी छोड़ रहे दिग्गज नेता ?

Lok Sabha Election 2024: 9 मार्च को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। 10 मार्च को हरियाणा से बीजेपी पार्टी से लोकसभा सदस्य बृजेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होने वाली है। इससे पहले दलबदल का सिलसिला चालू है। बीजेपी के सांसद समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 9 मार्च को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से बीजेपी सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी के संपर्क में नही हूं, मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं।

बीजेपी में असहज था

10 मार्च को हरियाणा से बीजेपी पार्टी से लोकसभा सदस्य बृजेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और उनके परिवार का कांग्रेस से नाता रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजुदगी में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में असहज था। किसान, भारतीय पहलवान समेत कई मुद्दों पर मेरी सोच बीजेपी विचाराधारा से अलग थी। बता दें 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा पर अपने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola