हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

752 का बैटिंग औसत, रनों का लगा डाला है अंबार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस बल्लेबाज को कैसे नजरअंदाज करेंगे सिलेक्टर्स

करुण नायर का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। विजय हजारे टूर्नामेंट में करुण रोके नहीं रुक रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया।

विज्ञापन
Karun Nair

Karun Nair: विजय हजारे ट्रॉफी में एक बल्लेबाज ने रनों का अंबार लगा डाला है। 7 पारियों में यह बैटर 752 रन ठोक चुका है। 752 का बैटिंग औसत है और बल्ले से अब तक पांच शतक निकल चुके हैं। क्रिकेट में शायद ही इससे तगड़ा कमबैक किसी भारतीय बल्लेबाज ने करके दिखाया हो। नाम है करुण नायर। महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी करुण ने 88 रन की तेज तर्रार पारी खेली और विपक्षी टीम के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं।

करुण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही होना है विजय हजारे टूर्नामेंट के इतिहास में करुण एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। करुण ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सिलेक्टर्स इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए करुण को टीम में शामिल करते हैं या नहीं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola