हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

किंगमेकर बनते ही JDU के बदले तेवर! केसी त्यागी ने अग्निवीर योजना-UCC पर उठाए सवाल

Lok Sabha Election Result 2024 : देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव में किंगमेकर बनते ही नीतीश कुमार के तेवर बदले बदले नजर आ रहे हैं। इस बीच केसी त्यागी ने अग्निवीर योजना और यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
अग्निवीर और यूसीसी पर केसी त्यागी का बड़ा बयान।

KC Tyagi Statement : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। केंद्र में एनडीए को सपोर्ट करने से पहले जेडीयू की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस बीच जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग काफी नाखुश है। हमारी पार्टी चाहती है कि जनता ने जिन कमियों पर सवाल उठाए हैं उन पर विस्तार से चर्चा हो और उन्हें दूर किया जाए। यूसीसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीएम विधि आयोग प्रमुख को पत्र भी लिखा चुके हैं। हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सभी हितधारकों से बात करके इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार बड़े मंत्रालय भी मांग सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola