falseVideo: नहीं होगी लड़ाई, बंधक होंगे रिहा; इजराइल कैबिनेट ने हमास के साथ सीजफायर को दी मंजूरी
Author: Deepak Pandey
2025-01-18 09:01:06
This browser does not support iframes.
Israel Hamas Ceasefire Update : पिछले 15 महीने से इजराइल और हमास के बीच चले रहे युद्ध पर विराम लग सकता है। इसे लेकर इजराइल सरकार ने शनिवार को हमास के साथ सीजफायर समझौते को मंजूरी दे दी, जो 18 जनवरी से लागू होगा। इस समझौते के तहत अब दोनों देशों के बीच जंग नहीं होगी और बंधक रिहा होंगे। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इजरायली कैबिनेट ने समझौते को हरी झंडी दे दी है, जिसमें छह सप्ताह के युद्धविराम की बात कही गई है। बंधकों और कैदियों को रिहा करने के उद्देश्य से यह समझौता किया गया है। कतर और अमेरिका ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines