हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: पहली बार मिलेगी मैच फीस, 5 नए कप्तान, कई मायनों में खास होगा आईपीएल का यह सीजन

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाना है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: भारत में क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला ही ब्लॉकबस्टर होने वाला है। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत आरसीबी के साथ होगी। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब प्लेयर्स को हर मैच खेलने के लिए मैच फीस दी जाएगी।

इसके साथ ही यह पहला मौका है, जब एक सीजन में पांच टीमों के कप्तान बदले हैं। श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम की बागडोर ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी है। वहीं, अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, तो अजिंक्य रहाणे केकेआर की कैप्टेंसी करते हुए दिखाई देंगे। रजत पाटीदार ने आरसीबी को अपना कप्तान नियुक्त किया है। यह पहला मौका है, जब लीग में 9 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम की कमान भारतीय कप्तानों के हाथों में सौंपी है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola