हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: 3 टीमों पर मंडराया बाहर होने का खतरा, समझिए Points Table का पूरा गणित

IPL 2025 Points Table: राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। वहीं सीएसके, मुंबई इंडियंस और सनराईजर्स हैदराबाद जैसी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में बीते दिन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच को गुजरात ने 58 रन से जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लिया है। गुजरात ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम 3 मैच जीतकर दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है। दूसरी तरफ 3 चैंपियन टीमों की हालत अब खराब होती दिखाई दे रही है।

जी हां हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी चैंपियन टीमों की। जिनके लिए प्लॉफ की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है। इन तीनों टीमों पर बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। इन तीनों टीमों ने 5-5-5 मैच खेल लिए हैं और तीनों को 4-4-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola