ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मोकी खाने के बाद भी पाकिस्तान और उसके नेता बाज नहीं आ रहे हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने काबुल के साथ इस्लामाबाद के व्यापक तनाव को लेकर भारत से जुड़ा हुआ एक बयान दिया है. एक ऐप से बातचीत करते हुए आसिफ ने कहा भारत सीमा पर चाल चल सकता है और दावा किया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ सीमा तनाव के बीच दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है. आसिफ सीमा पर भारत की उकसावे की कारवाई की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. आसिफ ने कहा, नहीं बिल्कुल नहीं. आप इससे इंकार नहीं कर सकते. इसकी प्रबल संभावनाएं हैं. इसके बाद एंकर ने सवाल पूछा, यदि दो मोर्चे पर युद्ध छिड़ जाए तो क्या आपने प्रधानमंत्री के साथ इस पर कोई बैठक की है और इससे कैसे निपटा जाएगा? आसिफ ने कहा, हां रणनीतियां तैयार हैं. मैं उन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं कर सकता. लेकिन हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि अपने पहले बयान में आसिफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर भारत की ओर से छद्म युद्ध लड़ने का आरोप लगाया था. पाकिस्तान जिसका खुद की धरती पर आतंकवाद पालने का एक लंबा इतिहास रहा है वो भारत पर आरोप लगा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने बताया कि 10 अक्टूबर से जारी संघर्ष में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 360 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उसने इसी हफ्ते तीन अलग-अलग अभियानों में 34 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है. हालांकि स्पष्ट है कि सीमा परिस्थिति विस्फोटक बनी हुई है और दोनों देश एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं.
संबंधित खबरें
4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
13 mins agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
21 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines