India vs South Africa 1st ODI: टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेगी. इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नजर आएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद रोहित और विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ तबाही मचाने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम इंडिया की कमाल संभालेंगे.
टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका से हिसाब चुकता करना चाहेगी. इसके लिए टीम इंडिया अपने बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी. पहले वनडे की संभावित प्लेइंग XI की बात करें तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे. इसके बाद विराट कोहली नंबर-3 और तिलक वर्मा चौथे नंबर पर की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कप्तान केएल राहुल के कंधों पर होगी. ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, कुलदीप यादव स्पिन विभाग और अर्शदीप सिंह के साथ हर्षित राणा पेस अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आ सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: गौतम गंभीर पर भड़कने वालों को सुनील गावस्कर ने दिखाया आईना, बताया शर्मनाक हार के लिए कौन जिम्मेदार
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
20 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines