हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: शुभमन गिल की इन 3 गलतियों से हारी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे उठाया फायदा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने गंवा दिया. इस हार के साथ भारत ने सीरीज भी गंवा दी है. दूसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल से 3 गलती भी हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया को मैच हारना पड़ गया. क्या है वो 3 गलतियां आइए जानते हैं.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला गया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 3 गलत फैसले किए. उन्होंने फील्डिंग के दौरान सिंगल को आसानी के साथ जाने दिया. इसके अलावा गिल ने सही समय पर गेंदबाजी नहीं बदली. उन्होंने विकेट लेने के बाद वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल पर भरोसा नहीं जताया. इसके अलावा गिल ने हर्षित राणा पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया.

हर्षित मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 8 ओवर में 59 रन खर्च किए. इसके अलावा गिल ने हर्षित को क्रैंप होने के बाद भी गेंदबाजी कराना जारी रखा, जिससे वह महंगे साबित हुए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने खूब फायदा उठाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 265 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा धमाका, भारतीय टीम की हालत पतली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola