Imran Pratapgarhi on Raebareli: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक रायबरेली पर भी मतदान हो रहे हैं। यहां लड़ाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी के दिनेश प्रसाद सिंह के बीच में है। हालांकि इस दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने रायबरेली में चल रही वोटिंग पर बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि रायबरेली सीट पर गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि प्रिय चुनाव आयोग, ये है आपका निष्पक्ष चुनाव?
रायबरेली जैसी सीट पर अगर ये गुंडई चल रही है तो आपका प्रशासन क्या कर रहा है? इमरान प्रतापगढ़ी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी हमला बोला है। इमरान की इस नाराजगी की वजह कांग्रेस का बस्ता चोरी होना है। दरअसल मतदान के दौरान 10-12 लोग कांग्रेस का बस्ता उठा ले गए, जिसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी का गुस्सा फूट पड़ा है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
16 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
18 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
23 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines