हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या सरकार गिराना चाहते थे जगदीप धनखड़? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई सच्चाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी यह सोचते हैं कि अगर वे जेल भी गए तो वहीं से सरकार बना लेंगे। शाह ने जेल को सीएम और पीएम हाउस बनाए जाने की बात पर तंज कसा है। साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय था।

विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (फोटो सोर्स- ANI )

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ANI को एक इंटरव्यू में देश के कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है और कहा कि आज भी ये लोग कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही सीएम हाउस, पीएम हाउस बना देंगे और डीजीपी, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे। इसके साथ उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर भी अपनी बात रखी है।

गृह मंत्री अमित शाह से जब पूछा गया कि धनखड़ साहब के साथ क्या हुआ था? क्या आपकी तरफ से इस्तीफे के लिए उन पर दबाव डाला गया था? इस पर अमित शाह ने कहा कि धनखड़ साहब के पत्र में सब कुछ स्पष्ट है, उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री समेत तमाम मंत्रियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या वे हाउस अरेस्ट में हैं? क्या उन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की थी? वीडियो में देखें, अमित शाह ने क्या जवाब दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola