हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर हिमांशु सांगवान ने क्यों दिखाया अग्रेशन? अब गेंदबाज ने बताई वजह

Virat Kohli: विराट कोहली को आउट करने के बाद हिमांशु सांगवान का बड़ा बयान वायरल हो रहा है। हिमांशु ने बताया कि विराट का विकेट उनके लिए कितना अहम था।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली लगभग 12 साल के बाद 30 जनवरी को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उतरे। 30 जनवरी से दिल्ली बनाम रेलवे के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन विराट, दिल्ली की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। हालांकि वह मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। क्योंकि रन मशीन ने केवल 6 रन बनाए। उन्हें रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हिमांशु ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा “विराट कोहली का विकेट लेना मेरे लिए सपने पूरे होने जैसा था। मैंने विराट भाई का विकेट लेने के लिए कुछ योजना बनाई थी। इसके अलावा स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस को देखकर मुझे अग्रेशन आ गया था।” अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें