Haryana Political Crisis : हरियाणा में चल रहा सियासी संकट अभी और गंभीर हो सकता है। ताजा अपडेट यह है कि जजपा (जननायक जनता पार्टी) के तीन विधायक आज यानी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे। बता दें कि जजपा ने हाल ही में एनडीए से अलग होने का फैसला किया था और इसके प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख नायब सिंह सैनी की सरकार से बहुमत साबित कराने की मांग की थी। लेकिन उनके 3 विधायकों का खट्टर के पास पहुंचना इस आशंका को बल दे रहा है कि जजपा में जल्द टूट देखने को मिल सकती है।
अटकलें हैं कि ये तीनों विधायक कभी भी दल बदल सकते हैं और भगवा दल में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राज्य में जजपा के पास 10 विधायक हैं। जानकारी के अनुसार खट्टर और जजपा विधायकों की बैठक पानीपत में हुई। करीब 2 घंटे चली इस बैठक में राज्य के राजनीतिक संकट पर चर्चा हुई। यह बैठक राज्य सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर हुई थी। उन्होंने इस पर टिप्पणी नहीं की कि बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस वीडियो में समझिए हरियाणा के सियासी संकट की वर्तमान तस्वीर क्या है और आने वाले समय में इसमें क्या बदलाव आ सकता है।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
16 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
23 mins agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
14 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines