IPL 2025: आईपीएल 2025 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया। कुछ ने बल्ले से रंग जमाया, तो कुछ प्लेयर्स गेंद से महफिल लूटने में सफल रहे। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इन प्लेयर्स को टीम इंडिया में कभी भी एंट्री मिल सकती है। पंजाब किंग्स की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन अपनी बैटिंग से काफी इम्प्रेस किया। प्रभसिमरन ने आईपीएल 2025 में खेले 17 मैचों में 549 रन ठोके।
केकेआर भले ही इस साल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन वैभव अरोड़ा अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने में सफल रहे। 12 मैचों में वैभव ने कुल 17 विकेट झटके। आईपीएल 2024 के बाद इस सीजन भी पंजाब किंग्स की जर्सी में शशांक सिंह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित करने में कामयाब रहे। 17 मैचों में शशांक ने 350 रन ठोके। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिग्वेश राठी की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला। दिग्वेश ने 13 मैचों में 14 विकेट झटके। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
13 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines