हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इन पांच भारतीय खिलाड़ियों के आगे हारे अंग्रेज, धांसू प्रदर्शन से किया इंग्लैंड का सूपड़ा साफ

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में 142 रनों से हराते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इंग्लिश टीम के बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

विज्ञापन
Shubman Gill

IND vs ENG: नागपुर, कटक और फिर अहमदाबाद। टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अंग्रेजों का सूपड़ा साफ कर दिया। जोस बटलर की सेना रोहित की पलटन के आगे पूरी सीरीज में पानी मांगती हुई नजर आई। तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 142 रनों से रौंदा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम रंग में लौट चुकी है। इंग्लिश टीम को चारों खाने चित करने में पांच खिलाड़ियों की भूमिका सबसे ज्यादा अहम रही।

शुभमन गिल के लिए यह सीरीज कमाल की रही। गिल का बल्ला तीनों ही मैचों में जमकर बोला और उन्होंने कुल मिलाकर 259 रन ठोके, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, टीम इंडिया में कमबैक कर रहे श्रेयस अय्यर ने भी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया। उन्होंने मुश्किल समय पर लगातार अच्छी पारियां खेलीं।

अक्षर पटेल को नंबर पांच की बैटिंग पोजीशन खूब रास आई और उन्होंने 106 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। वहीं, इस सीरीज में डेब्यू करने वाले हर्षित राणा भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने कुल 6 विकेट निकाले।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola