हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अब होगी EVM की जांच! EC ने क्यों दिया ये आदेश?

ECI Orders EVM Checking: भारतीय निर्वाचन आयोग ने गड़बड़ी होने की शिकायतों पर 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर ईवीएम की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही 2 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर ईवीएम की जांच भी होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को जारी हुए थे। इनमें भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिला था।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आ गए थे। लेकिन अब भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम की जांच का आदेश जारी किया है। इनमें हरियाणा, तमिलनाडु की 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की 1-1 सीट शामिल है। बता दं कि इन 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि 3 सीटों अन्य दलों के खाते में गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की ईवीएम की जांच का आदेश भी जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार है जब चुनाव आयोग ने ईवीएम की जांच कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसे लेकर 1 जून को दिशानिर्देश जारी किए गए थे। नियम के अनुसार अगर दूसरे स्थान पर रहने वाला प्रत्याशी ईवीएम की जांच कराना चाहता है तो उसे परिणाम जारी होने के 7 दिन के अंदर आयोग के पास आवेदन करना होता है। एक ईवीएम की जांच के लिए 50,000 रुपये का शुल्क देना होता है। अगर गड़बड़ी का दावा करने वाले उम्मीदवार की बात सही साबित होती है यानी ईवीएम में गड़बड़ी निकलती है तो जांच में होने वाला सारा खर्च उसे वापस कर दिया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें