हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: IPL 2025 में रहा अनसोल्ड, अब पाकिस्तान में काटा गदर, 75 रनों की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 ऑक्शन में नजरअंदाज कर दिया गया था।

विज्ञापन

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में मैच नंबर 6 लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में लाहौर कलंदर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए डेरिल मिचेल ने कमाल कर दिया। उन्होंने 41 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। मिचेल की बल्लेबाजी के दम पर लाहौर ने 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कराची किंग्स 10 विकेट के नुकसान पर 136 रनों पर सिमट गई। मिचेल आईपीएल 2024 में सीएसके का अहम हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2025 ऑक्शन में सीएसके ने इस खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया। सीएसके के अलावा किसी भी टीम ने मिचेल पर दांव नहीं खेला। हालांकि अब मिचेल ने पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola