VIDEO: भारत-बांग्लादेश टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानिए फ्री में कब-कहां देखें मुकाबला
Author: Alsaba Zaya
2024-10-01 22:29:10
This browser does not support iframes.
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अब 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों ने अपनी टीमों का ऐलान भी कर दिया है। सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है। टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का टॉस 7 बजे शाम में होगा। मुकाबला 7: 30 बजे शुरू किया जाएगा। टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 पर मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं, जबकि मोबाईल पर फ्री में मुकाबला देखने के लिए आप जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines