Chhattisgarh Congress Leader Ramkumar Shukla Letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस नेता ने पुलिस से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस मांगी है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस आवेदन पत्र में पूर्व कांग्रेस नेता राम कुमार शुक्ला ने लिखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के खिलाफ उन्होंने कुछ बातें कहीं। उससे उन्हें लगता है कि उनपर हमला हो सकता है इसलिए आत्मरक्षा के लिए उन्हें उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर की जरूरत है। इस समय लोकसभा चुनाव के कारण उनका रिवाल्वर सिविल लाइंस पुलिस थाने में जमा है।
राम कुमार शुक्ला ने खुद पर हमले की आशंका जताते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस करने की मांग की है। अब इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। आपको बता दें कि इससे पूर्व रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र लिखा था। इसमें उनके द्वारा भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का विरोध किया गया था। इसके साथ-साथ उन्होंने आरोप लगाया था कि भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन पर महादेव एप केस में FIR होने से कांग्रेस की फजीहत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कारण से कई कांग्रेस नेता और अधिकारी जेल में हैं। इसका असर न सिर्फ राजनांदगांव बल्कि सभी सीटों पर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
20 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
22 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 day agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 days agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 days agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 days agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 days agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines