Punjab EX CM Charanjit Singh Channi Speech: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आज लोकसभा सत्र में बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और बजट पर खूब सवाल उठाए। वे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर भी भड़क गए। उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार पर बजट में पंजाब के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत बजट पर सवाल उठाने के साथ की और कहा कि मोदी सरकार को पंजाब में आई बाढ़ का ख्याल नहीं आया। पंजाब के लोगों के विकास का ख्याल नहीं आया।
मोदी सरकार ने यह बजट सिर्फ अपने और अपनों के लिए बनाया है। गरीब की कोई सुनवाई नहीं की गई। इंडस्ट्रियां डूब रही हैं। नशे के उन्मूलन के लिए कोई कदम नहीं उठाए। एयरपोर्ट के नामकरण पर प्रधानमंत्री मोदी अब बात नहीं करते। चन्नी ने रवनीत बिट्टू पर यह कहते हुए सवाल उठाए कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपने दादा के नाम पर धब्बा लगाया है। बिट्टू ने भी चन्नी को पंजाब का सबसे भ्रष्ट आदमी बताया। इस दौरान दोनों पक्षों में गहमा गहमी हो गई और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। देखिए न्यूज 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट और जानें की चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा और बजट पर क्या सवाल उठाए?
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
7 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines