हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा बवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी गई चिट्ठी

Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर सियासत काफी गर्म हो गई है। जहां महागठबंधन 35 लाख वोटों के काटे जाने की बात कर रहा है, वहीं TDP ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इन दिनों चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राज्य में सियासत काफी तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के वोट का हक छीनने की साजिश बताई है। अब विपक्ष के महागठबंधन ने इसको लेकर एक और नया मुद्दा उठाया है। महागठबंधन के SIR को लेकर कहा कि इसके जरिए 35 लाख वोट काटे जा रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दावा किया कि चुनाव आयोग के इस अभियान से राज्य में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के वोट का हक छीना जाएगा। इस बीच केंद्र सरकार में शामिल बीजेपी की ही सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर SIR का दायरा स्पष्ट करने की मांग की है। अधिक जानकारी के लिए News24 का ये वीडियो देखें…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें