हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: क्या पवन सिंह और प्रशांत किशोर कर पाएंगे बिहार में 'खेला'? नीतीश, लालू और बीजेपी की राह नहीं आसान!

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को उम्मीदों के मुताबिक सीटें नहीं मिली हैं। अब दो नई पार्टियों ने भी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। लेकिन अभी से बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। बिहार में 17 साल से नीतीश कुमार ही सीएम हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में काफी नजदीक जाकर भी तेजस्वी यादव सीएम की कुर्सी पर बैठने से चूक गए थे। ये राह इस बार भी आसान नहीं दिख रही है। बिहार में जहां पहले से ही राजनीतिक दलों की भरमार है। वहीं, इस बार दो नई राजनीतिक पार्टियों ने एंट्री की है। एक पार्टी जनसुराज है, जो राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर की है।

दूसरी पार्टी का नाम सर्वसमाज है, जो अभिनेता पवन सिंह ने बनाई है। पवन इस बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि वे जनता के बीच सिर्फ अकेले जाएंगे। किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। जनता पिछले 30 साल से विकास के लिए त्रस्त है। लालू, नीतीश और भाजपा ने उनके लिए कोई काम नहीं किया है। सिर्फ अपना विकास किया है। आइए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

यह वीडियो भी देखें:Video: यूपी में समाजवादी पार्टी को मिलेगा एक और बड़ा पद, दो साल पहले गंवाई थी कुर्सी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola