हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कुंडली में देवगुरु बृहस्पति पर शनि की दृष्टि होने पर क्या होता है? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Astrology: कुंडली में ग्रहों की स्थिति से इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है. अगर जन्म कुंडली में गुरु पर शनि की दृष्टि होती है तो इससे व्यक्ति का स्वभाव घमंडी होता है. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astrology: शनि ग्रह की दृष्टि गुरु ग्रह पर होती है तो ऐसे लोग ज्ञानी होते हैं लेकिन साथ ही घमंडी होते हैं. यह लोग घमंड में रहते हैं और बदतमीज होते हैं. ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन मुश्किल भरा होता है. इनके प्रेम जीवन में अक्सर झगड़े होते रहते हैं. यह लोग अपने पार्टनर को कुछ नहीं समझते हैं इसी वजह से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इनके जीवन में जीवनसाथी के साथ हमेशा मनमुटाव की स्थिति रहती है.

अगर कुंडली में गुरु ग्रह पर शनि की दृष्टि होती है तो इससे जीवन में परेशानियां आती है. इन लोगों को समय-समय पर तीर्थ यात्रा करते रहना चाहिए. इसके साथ ही गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. बरगद का पौधा लगाएं और रोजाना जल अर्पित करें. हल्दी और चने की दाल किसी धर्मस्थान पर दान करें. इन उपायों को करने से अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Numerology: जन्म तारीख से जानें 2026 में कौन सा उपाय करेगा बेड़ा पार? बनेंगे तरक्की के योग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola