Asaduddin Owaisi Statement On Places Of Worship Act : सुप्रीम कोर्ट ने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्स के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। साथ ही यह भी आदेश दिया कि देश के किसी भी कोर्ट में मंदिर-मस्जिद से संबंधित कोई भी नई याचिका दाखिल नहीं होगी और न ही कोई सर्वे होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रतिक्रिया आई है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट बनाया गया, तब इस बात को ध्यान में रखा गया था कि देश में दंगे न हो। देश में अमन और शांति हो। खासकर संभल में एक ही दिन में केस फाइल हो गया और डेढ़ घंटे में ऑर्डर भी आ गया। सर्वे हो गया और फिर दूसरा सर्वे भी हो गया, जहां दंगे हुए और पांच बेकसूर मुसलमानों की हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को ध्यान में रखकर दिया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब कोई सर्वे नहीं होगा। जब तक सुनवाई चलेगी, तब तक कोई नया केस भी दायर नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अच्छा फैसला दिया। अब देश में दंगे नहीं होंगे और लोगों की जान नहीं जाएगी।
संबंधित खबरें
शमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
15 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
18 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
21 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines