हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या बिहार में चुपचाप लागू होगा NRC? वीडियो में देखें क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग बिहार में चुपचाप एनआरसी लागू कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए नागरिकों से उनके माता-पिता के जन्म स्थान और तिथि के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। सीमांचल जैसे गरीब इलाकों के लोगों के लिए यह असंभव है और यह एक क्रूर मज़ाक है। पढ़ें न्यूज24 के सवालों पर क्या बोले सदुद्दीन ओवैसी।

विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फोटो सोर्स- ANI)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग चुपचाप एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) को लागू कर रहा है। ओवैसी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के इस कदम की वजह से कई भारतीय नागरिकों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, “चुनाव आयोग पिछले दरवाजे से बिहार में एनआरसी लागू कर रहा है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अब हर नागरिक को न केवल यह साबित करने के लिए दस्तावेज दिखाने होंगे कि वे कब और कहां पैदा हुए, बल्कि यह भी बताना होगा कि उनके माता-पिता कब और कहां पैदा हुए। बाढ़ प्रभावित सीमांचल क्षेत्र के लोग सबसे गरीब हैं, वे मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटा पाते हैं। उनसे यह उम्मीद करना कि उनके पास उनके माता-पिता के दस्तावेज होंगे, एक क्रूर मजाक है।”

असदुद्दीन ओवैसी के इस दावे को लेकर न्यूज24 के सवालों के जवाब में उन्होंने क्या कहा, वीडियो में देखिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें