Bollywood Actress Horrific Accident: बॉलीवुड की आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल को आज पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। एक वक्त था जब अनु अग्रवाल के क्यूट चेहरे के चर्चे हुआ करते थे, लेकिन एक एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी और चेहरा पूरी तरह से तबाह कर दिया था। एक्ट्रेस का चेहरा आज भी इस दर्दनाक हादसे की गवाही देता है, जब वो मौत के मुंह से बाहर आई थीं। ये हादसा साल 1999 में हुआ था, जब अनु अग्रवाल देर रात पार्टी से घर लौट रही थीं। उनकी कार सड़क पर कई बार पलटियां खाकर तहस-नहस हो गई थी। गाड़ी काटकर एक्ट्रेस को बाहर निकाला गया तो पुलिस और बाकी लोग भी पहचान नहीं पाए थे कि वो एक्ट्रेस अनु अग्रवाल हैं।
मुंबई पुलिस ने अनु अग्रवाल को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया तो एक्ट्रेस कोमा में चली गई थीं। उन्हें लगभग 1 महीने तक होश नहीं आया और जब वो जागीं, तो सब कुछ भूल गई थीं। सिर में लगी चोट के कारण उनकी याददाश्त चली गई थी और आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। न सिर्फ हाथ पैर, बल्कि उनके चेहरे की भी हड्डियां टूटी हुई थीं। चेहरा डिस्लोकेट होने के कारण उनकी एक दर्जन से ज्यादा सर्जरी हुई थीं। 3 साल तक इलाज चलने के बाद अनु की याददाश्त वापस आई थी। हालांकि, किसी को नहीं लगा था कि वो कभी अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी क्योंकि उनका शरीर 1 लाख टुकड़ों में टूट गया था।
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
16 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
20 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 days agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines