हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में कैसी होनी चाहिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? अजिंक्य रहाणे ने दी खास सलाह

Ajinkya Rahane: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को लेकर अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम को खास सलाह दी है। उन्होंने प्लेइंग को लेकर भी बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

Ajinkya Rahane: भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। अब तक खेले गए 3 मैच में भारत को 2 मुकाबले गंवाने पड़े हैं। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में भारतीय टीम केवल 22 रनों से पीछे रह गई। चौथा मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना कठिन होता है। रन बनाना बहुत आसान नहीं होता है। बचे हुए मैच में भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज खिलाने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको 20 विकेट लेने होंगे। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट पर बात करते हुए रहाणे ने कहा कि भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में चूक गया। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी की। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola