हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचा अभिषेक शर्मा के नाम का डंका, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने 29 गेंदों पर आठ चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

विज्ञापन

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मेघालय के खिलाफ महज 28 गेंदों पर शतक बना दिया। इसके साथ ही वो टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने गुजरात के उर्विल पटेल की बराबरी की है। उर्विल ने इसी टूर्नामेंट में 28 गेंदों पर शतक लगाया था। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक बनाया था।

इसके अलावा अभिषेक शर्मा सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ और उन्मुक्त चंद ने तीन-तीन शतक बनाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 7 छक्के मारे थे । इसके साथ वो टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था। सूर्या ने 2022 में टी20 में कुल 85 छक्के लगाए थे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें