हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Ramzan से पहले मुस्लिमों के लिए जारी गाइडलाइंस की 15 अहम बातें, इनका रखना होगा ध्यान

Ramadan 2025 Guidelines: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल लखनऊ ने रमजान मुबारक एडवाइजरी’ जारी की है। जिसमें मुसलमानों को इस पूरे महीने कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Ramadan 2025 Guidelines: चांद पर आधारित इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान करीब आ गया है। दुनिया भर के मुसलमान इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह उपवास, प्रार्थना और आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ने का समय है। वहीं, रमजान से पहले एक गाइडलाइंस जारी की गई है। इसकी जानकारी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने एक वीडियो के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह महीना बहुत ही पाक महीना है, जिसको देखते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा अपना समय इबादत में गुजारें। इसके अलावा उन्होंने सेहरी और इफ्तार को लेकर भी कुछ जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि इफ्तार के वक्त बहुत जल्दी या देरी करना दोनों ही रोजे के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही उन्होंने सहरी का पूरा एहतेमाम करने की सलाह देते हुए कहा कि बार-बार ऐलान न किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शोर ज्यादा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola