अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली जल बोर्ड ने ये जानकारी दी है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के तहत जलाशयों में सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. यह एक रेगुलर मेंटेनेंस प्रोसेस है जो पानी की क्वालिटी बनाए रखने के लिए जलाशयों को साफ करता है. नतीजतन, हिंदू राव जलाशय से पानी पाने वाले इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 9 और 10 जनवरी को पानी की सप्लाई में रुकावट के लिए अलर्ट जारी किया है.
Gold-Silver ही नहीं, इन 9 जगहों पर लगाएं पैसे, 2026 में मिलेगा बंपर रिटर्न
बता दें कि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. इसके तहत, दिल्ली जल बोर्ड को सीवर लाइनों के पास से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइनों का इंस्पेक्शन करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई लीकेज या गंदगी न हो.
इन इलाकों पर असर पड़ेगा:
शुक्रवार और शनिवार को चांदनी चौक, लाहौरी गेट, पीली कोठी, कश्मीरी गेट, सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल, हिंदू राव हॉस्पिटल, सिविल लाइंस, नया बाजार बूस्टर पंपिंग स्टेशन, नया बांस, मोरी गेट, तीर्थ राम हॉस्पिटल, राजपुर रोड, बंगला रोड और सराय फुस इलाकों के लोगों को पानी का प्रेशर कम या बिल्कुल नहीं मिल पाएगा है. वाटर बोर्ड ने लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करने की सलाह दी है.
इंटरकनेक्शन के काम से भी समस्या बढ़ी
पानी की सप्लाई सिर्फ चंद्रावल इलाके में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे इलाकों में भी बाधित होगी. छह अलग-अलग जगहों पर एक नई 900 mm की पानी की पाइपलाइन जोड़ी जा रही है. इस काम की वजह से इंदरपुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव और विहार, मानसरोवर गार्डन, राजौरी गार्डन, कीर्ति नगर, पंजाबी बाग, तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन और आस-पास के इलाकों में पानी की कमी हो सकती है.
अगले दो दिन दिल्ली वालों के लिए पानी के मामले में मुश्किल भरे हो सकते हैं. ऐसे में, पानी का समझदारी से इस्तेमाल करना और बेवजह खर्च से बचना ही समझदारी होगी. वॉटर बोर्ड का कहना है कि काम पूरा होते ही सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
51 mins agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
8 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 days agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 days agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
3 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines