अगर आप भी पैसे की कमी के चलते लोन ले रहे हैं और आपको कम ब्याज में लोन मिल रहा है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ध्यान न देने के चलते कई बार हम किसी परेशानी में फंस जाते हैं, जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, यदि आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स के जरिए इसे कम इंटरेस्ट रेट पर ले सकते हैं, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। इसके साथ ही लोन देते समय बैंक आपका क्रेडिट स्कोर भी देखते हैं। क्रेडिट स्कोर का मतलब है कि आपने कोई लोन लिया है, तो उसका रीपेमेंट पैटर्न कैसा रहा है।
क्रेडिट स्कोर
आपका क्रेडिट स्कोर इंटरेस्ट रेट को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और इससे आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अपना स्कोर सुधारने के लिए, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में नियमित रूप से गलतियों को चेक करें और उन्हें सुधारें। अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर अपने क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो को 30 प्रतिशत से कम रखें और अपने सभी लोन और बिलों का समय पर भुगतान करें।
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
डेट-टू-इनकम रेश्यो को कम करें
आपका डेब्ट-टू-इनकम रेश्यो (DTI) रेश्यो दर्शाता है कि आपकी इनकम का कितना हिस्सा पहले से ही कर्ज चुकाने में जा रहा है। कम DTI रेश्यो से पता चलता है कि आप फाइनेंशियली बहुत ज्यादा खर्च नहीं कर रहे हैं और एडीशनल डेट को हैंडल कर सकते हैं। अपने DTI को कम करने के लिए पहले हाई-इंटरेस्ट वाले लोन चुकाने पर फोकस करें।
अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री करें मेंटेन
लेंडर्स आपके लोन चुकाने की काबिलियत समझने के लिए आपके पिछले रीपेमेंट बिहेवियर को देखते हैं। EMI और क्रेडिट कार्ड बैलेंस के समय पर पेमेंट के साथ एक अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री लेंडर्स का आप पर भरोसा बनाने में मदद करती है। लगातार अपने EMI का समय पर पेमेंट करने से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ता है, बल्कि ये फाइनेंशियल डिसिप्लिन को भी दिखाता है।
निगोशिएट करें
लोन लेते समय जो पहला ऑफर आपको मिले उसे को स्वीकार न करें। अलग-अलग लेंडर्स अलग-अलग इंटरेस्ट रेट ऑफर को देख सकते हैं। इसलिए पहले लोन ऑप्शन की तुलना करें। इसके लिए ऑनलाइन टूल और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म आपको अलग-अलग लैंडर की इंटरेस्ट रेट की तुलना करने में मदद कर सकते हैं। लैंडर के साथ निगोशिएट करने में सोचे नहीं।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
पानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
16 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 days agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines