Jain Muni Viral Video : उत्तराखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यूट्यूबर कुछ जैनमुनियों को परेशान करता और अजीबो-गरीब सवाल पूछता दिखाई दे रहा है। शख्स जैन मुनियों से कपड़े ना पहनने पर सवाल पूछ रहा है और अपमानजनक तरीके से बात कर रहा है। जैन मुनियों ने शख्स से कहा कि वह आराम से बात करे और कोई दिक्कत हो तो पुलिस से इसके बारे में बात करे लेकिन शख्स जैन मुनियों से तरह-तरह के सवाल पूछता रहा।
मामला उत्तराखंड के चमोली का है, कुछ जैन मुनि उत्तराखंड गए तो उनके कपड़े नहीं पहनने पर एक शख्स ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं उसने जैन मुनि से बातचीत करने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे शेयर कर दिया। शख्स के व्यवहार पर जैन सम्प्रदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कौन है सूरज सिंह फर्स्वाण?
सूरज सिंह फर्स्वाण उत्तराखंड का एक यूट्यूबर है, जो उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों या पर्यटन स्थलों का वीडियो बनाता है। इसका Youtube चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां ये वीडियो शेयर करता है। हालांकि अब सूरज सिंह फर्स्वाण जैन मुनियों के साथ अभद्रता करके बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया तो सूरज सिंह फर्स्वाण ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि उसे ठीक से जानकारी नहीं थी। वह बस जैन मुनियों के बारे में जानना चाहता था। अब पूरे समुदाय से माफी मांग रहा है और कह रहा है कि अगर वो जैन मुनि मुझे मिले तो मैं उनसे भी माफी मांगूंगा। वीडियो के दौरान ये शख्स 14 बार मांफी शब्द का प्रयोग करता दिखाई दिया।
वहीं उत्तराखंड पुलिस की तरफ कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवक द्वारा कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेकर उक्त युवक के विरुद्ध धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री के कार्यालय ने भी मामले का संज्ञान लिया, X पर लिखा गया कि जैन मुनियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक महोदय को सभी तथ्यों की भली-भांति जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
22 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines