Women become zombies in America: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर कभी हम हैरान रह जाते हैं तो असमंजस में पड़ जाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि यह लोग ऐसा भेष क्यों बनाए हुए हैं या इन्हें कौनसी बीमारी हो गई है। इस वीडियो में कई सारी औरतें जोम्बी (लाश) के रूप में सड़कों पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये सभी बेहद डरावनी नजर आ रही हैं।
वीडियो देखकर डर जाएंगे आप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारी औरतें जोम्बी (लाश) के रूप में सड़कों पर डांस कर रही हैं। जो देखने में बहुत डरावनी लगती हैं। ‘लाश’ का भेष धारण कर ये सभी महिलाएं माइकल जैक्सन के गाने ‘थ्रिलर’ पर डांस करती हुईं देखी जा सकती हैं। हालांकि, कुछ देर बाद लोगों को अहसास हुआ कि ये हैलोवीन के पहले का माहौल है लेकिन ये सबकुछ सिर्फ हैलोवीन से जुड़ा हुआ नहीं था बल्कि एक अच्छे और खासे जरूरत के लिए इन औरतों ने ये रूप लिया हुआ था। बहरहाल अगर, कोई बिना कुछ जाने अगर कोई इन्हें देखे तो डर जाए।
ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फंड इकट्ठा करने के लिए बनती हैं औरतें जोम्बी
बता दें कि औरतों के इस ग्रुप में सभी मां हैं, जो खुद को ‘मोम्बीज़’ कहती हैं, और ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फंड इकट्ठा करने के लिए हर साल इस तरह का डांस आयोजित करती हैं। ये औरतें साल 2016 से ऐसा जोम्बी का रूप धारण कर ऐसा कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज मूवमेंट पेज से अपलोड इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मोम्बीज़! हर साल कनेक्टिकट की सैकड़ों पर मोम्बीज कैंसर अनुसंधान के लिए धन जुटाने के लिए जोम्बीज के रूप में तैयार होकर परफॉर्म करती हैं।
इस वीडियो को इंस्टग्राम पर लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं, 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा कि यह मजेदार पहल है और इसके पीछे का महत्वपूर्ण संदेश बहुत पसंद आया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं मोम्बीज बनना चाहती हूं! ये कितना मजेदार है! तीसरे शख्स ने कमेंट कर लिखा कि मुझे ऐसा करना अच्छा लगेगा! क्या सही आइडिया है!
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines