स्पेन की एक महिला जो कि रोजाना ऑफिस समय से कुछ देर पहले ही पहुंच जाती थी जिससे उसका मैनेजर काफी ज्यादा परेशान हो जाता था, उसके चलते मैनेजर ने महिला को ऑफिस से ही फायर कर दिया. जी हां यह मामला लेट नहीं बल्कि जल्दी आने का था. आपको बता दें कि स्पेनिश महिला को कई बार जल्दी न आने की चेतावनी भी दी जाती थी, लेकिन फिर भी वह ऑफिस जल्दी पहुंच जाती थी. महिला ने नियोक्ता कंपनी पर मुकदमा भी दायर किया है. Odditycentral की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक स्पेनिश महिला ने उस कंपनी के खिलाफ अदालत में मामला दायर किया.
आपको बता दें कि महिला एलिकांटे स्थित एक डिलीवरी कंपनी में काम करती थी और सुबह 6:45 से 7:00 बजे के बीच अपने ऑफिस पहुंच जाती थी. लेकिन ऑफिस समय 7:30 बजे का था. जिसके चलते वह अपने सहकर्मियों से पहले ही काम शुरू कर देती थी. जिससे उसका मैनेजर न खुश था. महिला को 2023 में इस आदत को लेकर फटकार लगाई गई थी. लेकिन फिर भी वह जल्दी ही आती थी. इतना ही नहीं, महिला को जॉब से निकालने के लिए “गंभीर कदाचार” का आरोप लगाया गया.
साथ ही मैनेजर ने यह भी कहा कि वह ऑफिस में कोई खास योगदान नहीं दे रही थी. हालांकि, कर्मचारी को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने एलिकांटे की एक सामाजिक अदालत में इस फैसले को चुनौती दी. अदालत के फैसले में कहा गया कि कर्मचारी के आचरण का विश्वास और वफादारी के रिश्ते पर असर पड़ा, जो काफी हद तक प्रभावित हुआ है.
इस मामले ने न केवल स्पेन में बल्कि दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि आमतौर पर लोग ऑफिस लेट आने की सजा के बारे में जानते हैं, जल्दी आने की वजह से नौकरी जाने का मामला असामान्य और चौंकाने वाला माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारी का समय से पहले ऑफिस पहुंचना वास्तव में काम के प्रति लगन और जिम्मेदारी का संकेत हो सकता है, लेकिन मैनेजर का रवैया और कंपनी की नीतियां इसे विवादास्पद बना देती हैं.
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
52 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines