Ghazwa-E-Hind Gadar 2: गदर-2 फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल समेत अन्य एक्टर्स की दमदार एक्टिंग देखने को मिली है। वहीं गदर-2 में एक डायलॉग बार-बार फिल्म के विलेन हामिद इकबाल की जुबां पर आता है। वह नाम है- गजवा-ए-हिंद…विलेन अपने उद्देश्य को पूरा करना चाहता है, लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर जाता है। आखिर ये गजवा-ए-हिंद क्या है और इसका काम क्या है? आइए जानते हैं…
गजवा-ए-हिंद के जरिए आतंक फैलाने की कोशिश
दरअसल, गजवा का अर्थ- इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली जंग से लगाया जाता है। इस जंग में इस्लामिक लड़ाकों को शामिल किया जाता है। इस तरह गजवा-ए-हिंद का अर्थ युद्ध के जरिए इस्लामिक राज्य की स्थापना से है। भारत में इस उद्देश्य से जुड़े संगठन लगातार अपने पैर पसारने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) उसके इरादों को लगातार ध्वस्त करती नजर आ रही है। हालांकि कुछ इस्लामिक स्कॉलर्स का मानना है कि गजवा ए हिंद को हदीस से जोड़कर लोगों को गुमराह किया जाता है। फिलहाल इस नाम का इस्तेमाल आईएसआईएस से जुड़े कुछ आतंकी संगठन कर रहे हैं। इसके जरिए वे मुस्लिम युवाओं को उकसाने और भड़काने का काम कर रहे हैं।
ISIS कर चुकी है भंडाफोड़
मई के महीने में मध्य प्रदेश एटीएस ने जबलपुर में ISIS के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। एनआईए की पड़ताल में पता चला था कि एमपी में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियां संचालित करने की शुरुआत हो चुकी थी। इसे गजवा-ए-हिंद मुहिम के तहत शुरू किया गया था। आतंकी संगठन के जरिए मुस्लिम युवाओं को शामिल करने के लिए पूरी प्लानिंग भी कर ली गई थी, लेकिन NIA ने इसका भंडाफोड़ कर दिया।
लव-जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को टार्गेट
ये बात भी सामने आई थी कि आतंकी गतिविधियों से पहले आईएसआईएस के स्थानीय कट्टरपंथियों ने वॉट्सएप पर ग्रुप बना रखे थे। लव-जिहाद के लिए हिंदू लड़कियों को टारगेट करने की भी बात सामने आई थी। इससे पहले 23 मार्च 2023 को एनआईए ने गजवा-ए-हिंद मामलों से जुड़े 3 राज्यों के सात ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें गुजरात-महाराष्ट्र के तीन-तीन और मध्य प्रदेश का एक ठिकाना शामिल रहा।
बिहार में की गई थी गिरफ्तारी
पिछले साल जुलाई में बिहार के फुलवारी शरीफ और मोतिहारी से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तारी के दौरान एनआईए ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे। जिसमें ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे मिशन के लिए काम करने की बात सामने थी। कुल मिलाकर गजवा ए हिंद के जरिए मुस्लिम युवाओं को भारत के खिलाफ देश-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिलाने की प्लानिंग एनआईए लगातार नाकाम कर रही है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की चिंता कम नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines