Viral News: वीकेंड पर काम करना या ज्यादा घंटे काम करना, इसको लेकर लोगों के बीच लंबी बहस चल रही है। हालांकि, वीकेंड्स पर काम करना भी अब एक आम बात हो गई है। अधिकांश कंपनियों में सैटर्डे और संडे को नॉर्मल वर्किंग डेज की तरह काम किया जाता है। इसी बीच दिल्ली के एक वीडियो एडिटर और उसके बॉस के बीच वीकेंड पर काम करने को लेकर एक सोशल वॉर देखी गई। दरअसल, वीडियो एडिटर का बॉस उसे संडे को काम करने के लिए कहता है, जिसके जवाब में कर्मचारी ने अपने बॉस को ऐसा रिप्लाई दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कर्मचारी ने अपनी व्हॉट्सएप चैट को Reddit पर शेयर किया था, जिसके बाद पोस्ट पर अन्य यूजर्स की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये?
क्या है पूरी बात?
दरअसल, बॉस ने गुस्से में आकर वीडियो एडिटर को वीकेंड पर काम करने के लिए कहा, जिसके बाद कर्मचारी ने उसे करारा जवाब देते हुए कहा कि उसे नौकरी से निकाल दे। हुआ यूं था कि वीडियो एडिटर ने दिसंबर में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी जॉइन की थी। वहां वे अपने रेगुलर डे की तरह काम कर रहे थे। एंप्लॉय ने बताया कि वे एक वीडियो को 55 मिनट तक एडिट करने के बाद शिफ्ट टाइम ओवर होने पर अपने घर चले जाते हैं। वे लगभग 7:30 बजे शिफ्ट ओवर करके चले गए थे जिसके 1 घंटे बाद यानी कि 8:30 बजे बॉस कर्मचारी को कॉल करता है और कहता है कि वीडियो में कुछ बदलाव करने होंगे।
आगे क्या हुआ?
बॉस ने वीडियो एडिटर को व्हॉट्सएप ग्रुप में अगले दिन आने को कहा तो उसने सीधे तौर पर मना कर दिया कि मैं वीकेंड पर काम नहीं कर सकता हूं और प्रोजेक्ट फाइल शेयर कर सकता हूं। जिसके बाद बॉस ने उसे सोमवार को मिलने के लिए बोला, उससे पहले ही कर्मचारी ने उसे नौकरी से निकाल देने की बात कही। इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट रेडिट पर शेयर किया गया है। वायरल पोस्ट पर अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, कर्मचारी द्वारा पोस्ट को डिलीट किया जा चुका है।
यूजर्स का रिएक्शन
वायरल पोस्ट पर दिल्ली के एक सिविल लॉयर ने कर्मचारी के पक्ष में कमेंट करते हुए कहा कि अगर संपादक एंप्लॉय की सैलरी रोकता है तो वह उसकी मदद करेंगे। दूसरे यूजर ने बॉस को कई अपशब्द लिखे। एक अन्य यूजर ने वीडियो एडिटर के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए।
ये भी पढ़ें- Delhi: जल्द बदलेगी यमुना की सूरत
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines