Viral Reddit Post: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने अपने परिवार की आर्थिक समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में बताया है। देश के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले इस युवक ने बताया कि उनकी बहन की शादी और दहेज के खर्चों के कारण उनके परिवार की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में दहेज के लिए 15 लाख रुपये का कर्ज लिया गया, जिसने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
व्यक्ति ने Reddit पर पोस्ट करके बताया कि उनके परिवार को लोकल साहूकारों से शादी के लिए कर्ज लेना पड़ा, जिसका ब्याज बहुत ज्यादा है। उनके परिवार के पास कोई सेविंग्स या संपत्ति नहीं थी, जिससे वे अपना कर्ज चुका सके। ऐसे में उनकी सारी उम्मीद उसकी नौकरी पर टिक गई, लेकिन यह सपना टूट गया। युवक ने आगे लिखा कि मैं एक टियर 3 कॉलेज से हूं, जहां मुझे प्लेसमेंट का कोई मौका नहीं मिला। मैंने ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट की कोशिश की, लेकिन मुझे नौकरी नहीं मिली।
How my sis marriage destroyed my family
byu/rapsarkar inindiaविज्ञापन
परेशान है परिवार
Reddit पर व्यक्ति ने बताया कि आर्थिक दबाव ने परिवार को इमोशनली तोड़ दिया है। उनके पिता कर्ज के बोझ से परेशान हैं और उनकी मां पिछले 20 वर्षों से एक अज्ञात बीमारी से जूझ रही हैं और जल्द ही AIIMS में उनका ऑपरेशन होना है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं मां की आवाज फोन पर सुनता हूं, रो पड़ता हूं। कई बार महीनों तक फोन नहीं करता क्योंकि उनकी तकलीफ सुनना बेहद दर्दनाक होता है।
युवक ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सका। वह उस समय कर्नाटक में पढ़ाई कर रहा था और बिहार जाने का खर्च नहीं उठा सका। उसने लिखा कि यह बात मुझे अंदर तक तोड़ देती है कि मैं अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सका।
व्यक्ति ने पोस्ट के आखिर में सभी को चेतावनी दी कि शादी या अन्य खर्चों के लिए कर्ज लेने से बचें। उन्होंने कहा कि मैं यह पोस्ट इसलिए शेयर कर रहा हूं ताकि लोग समझें कि शादी जैसे खर्चों के लिए कर्ज लेना कितना खतरनाक हो सकता है। इसके परिणाम बेहद कठिन होते हैं।
यह भी पढ़ें – बेंगलुरु में क्लास 3 की फीस देखकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines