Viral News : ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे महिलाएं शादी करने के बाद घर के जेवर, गहने लेकर फरार हो जाती हैं। ऐसे गिरोह में शामिल कई लड़कियां और पुरुष गिरफ्तार हो चुके हैं। राजस्थान और हरियाणा से ऐसे कई मामले सामने आए। अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला जब 7वीं बार तलाक के लिए कोर्ट पहुंची तो जज भी हैरान रह गए।
मामला कर्नाटक का है और यहां कोर्टरूम की सुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जज वकील से महिला के 7वें तलाक के बारे में पूछ रहे हैं। जज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह 7वें पति का केस है? क्या सभी के खिलाफ 498a के तहत केस दर्ज करवाया है?
छह महीने ही पति के साथ रहती थी महिला
जवाब में वकील ने कहा कि जी हां, सभी के खिलाफ 498a (प्रताड़ित करना, क्रूरता) का केस लिखवाया है। इसके साथ ही उसने मेंटेंनेस की भी मांग की थी। जज ने पूछा कि एक पति के पास यह कितने समय तक रहती थी? जवाब मिला कि एक साल से लेकर छह महीने तक यह पति के साथ रहती थी और केस दर्ज करके तलाक लेती थी। सेटलमेंट के पैसे लेती थी।
इसके बाद जज ने कहा कि यह महिला कानून के साथ खेल रही है। पीड़ित पक्ष ने जज के सामने सभी पूर्व पतियों के साथ महिला की शादी और शादी के दस्तावेज पेश कर दिए। जज ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी और अगली सुनवाई पर सभी पतियों को भी पूरी डिटेल्स के साथ बुला लिया। अब इस मामले को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पड़ोसन संग ‘बदतमीजी’ के दोषियों को जज ने दी अजीब सजा, दिल्ली उच्च न्यायालय का केस चर्चा में
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि अच्छा हुआ जज साहब ने मामले में दिलचस्पी दिखाई और इसकी तह तक जाने का फैसला किया। वहीं कुछ ने कहा कि अगर लड़की की जगह कोई लड़का होता तो इस कोर्ट से वह घर न जाता, बल्कि जेल भेज दिया जाता।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines