नई दिल्ली: पाकिस्तान में आए दिन आपराधिक घटनाओं की वीडियो सामने आती हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा वाकया सीसीटीवी में कैच हुआ जिसे देखकर लोगों के होश फाख्ता हैं। दरअसल, यह Viral Video तो बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े लूट का है। लेकिन जिस तरह बदमाश गली में सूकून से बैठे लोगों से उनका मोबाइल समेत कीमति सामान लेकर जाते दिख रहे हैं और पीड़ितों ने उनका विरोध तक नहीं किया। उससे आसपास लोगों ने सोचा की कोई ‘Prank’ हो रहा है और कोई मदद के लिए भी आगे नहीं आया।
यह Viral Video पाकिस्तान के छोटे से कस्बे लांधी टाउन का बताया जा रहा है। कुछ दिन पुराने इस वीडियो में अब तक करीब 4.5 मिलियन व्यू आ चुके हैं। वीडियो में तीन लोग गली में बैठे हैं। दोपहर के इस वीडियो में महिला, बच्चे, बाइक सवार युवक आदि गली में लोग गुजरते हुए दिख रहें हैं। इसी बीच दो अलग-अलग बाइक सवार तीन बदमाश आते हैं। बदमाश लोगों से लुटपाट करते हैं। लेकिन आसपास मौजूद कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आता। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने सोचा आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए ‘Prank’ करते हैं। इसलिए दिन का उजाला और आसपास लोग होने के चलते किसी ने पीड़ितों की मदद नहीं की।
Viral Video में यह बदमाश पहले से बैठे तीनों लोगों के पास जाते हैं और हथियारों के बल पर उनसे उनका मोबाइल व कीमती सामान ले लेते हैं। लोग बेहद सहजता से सामान देते दिख रहें हैं। सीसीटीवी फुटेज पर 28 हजार लोगों ने इसे लाइक व डिसलाइक किया है। 400 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कमेंट में लोग घटना के बारे में अलग-अलग राय दे रहें हैं। कुछ कह रहें हैं लोग डर गए। कुछ का कहना है कि दिनदहाड़े घटना से इलाके में काननू व्यवस्था की पोल खुलती है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines