हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

विदेशी युवती ने प्रॉबल्म दूर की ऐसे, कमाने लगी पैसे, यकीं न हो तो वीडियो देखें

Viral Video : भारतीय लोगों से परेशान होकर एक विदेशी महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल है। हालांकि इसके बाद भी उसे भारतीय लोगों से छुटकारा नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

Viral Video : बड़ी संख्या में विदेशी लोग भारत घूमने के लिए आते हैं। यहां का रहन सहन, संस्कृति और पर्यटन स्थल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। वहीं जहां बड़ी संख्या में पर्यटक भारत आ रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेना चाहते हैं। कुछ पर्यटकों को ये बात अच्छी नहीं लगती। एक महिला पर्यटक ने फोटो खिंचवाने से परेशान होकर इसे एक बिजनेस में बदलने का प्लान बना लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला पर्यटक कह रही है कि वह भारत में इस बात से परेशान हो गई कि लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड करते हैं। इससे परेशान होकर लड़की ने एक गजब का तरीका अपनाया। वह अपने हाथ में एक पोस्टर लेकर घूमने लगी, जिस पर लिखा था कि एक फोटो के सौ रुपये।

लड़की के हाथ में पोस्टर देखने के बाद भी कई लोग फोटो खिंचवाने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो पैसे भी दे दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग लड़की की तरीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे कमाई का जरिया बता रहे हैं।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि विदेशी पर्यटक भारत में आकर खूब पैसा कमा सकते हैं। एक ने लिखा कि ये प्लान सबको ऐसे न बताओ, वरना आपकी इस कमाई पर टैक्स लग सकता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह! यहां तो आपको एक बिजनेस भी मिल गया। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की को अगर किसी ने आधार कार्ड दे दिया तो इसके साथ कोई भी फोटो नहीं क्लिक करेगा।

यह भी पढ़ें : ‘मेरी मौत के लिए पिता-भाई जिम्मेदार’, हत्या से पहले बेटी ने वीडियो में जताया था डर

बता दें कि इस वीडियो को @angelinali77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 63 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें