Congress Candidate Viral Video : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। लगातार नेताओं की बयानबाजी चल रही है, आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस के उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जीवन रेड्डी का है। चुनाव के बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड्डी एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और जीवन रेड्डी लोगों के निशाने पर हैं।
बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब जीवन रेड्डी चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला इलाके के नेता को पहचान नहीं पाई थी, इसलिए उन्होंने थप्पड़ मारते हुए पहचान बताई वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने बीजेपी को वोट देने के लिए कहा था।
हालांकि थप्पड़ मारने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है लेकिन वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग जीवन रेड्डी के वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि चुनाव आयोग को मामले का संज्ञान लेकर आरोपी नेता पर कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसकी हिम्मत कैसे हुई, महिला को छूने की?
यह भी पढ़ें : प्रज्वल के साथ शख्स की मां का गंदा वीडियो हुआ वायरल! दर्ज करवाया अपहरण का केस
एक ने लिखा कि बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने के बाद किस तरह लोग बेशर्मी से हंस रहे हैं। एक ने लिखा कि नेता खुद को राजा समझते हैं और लोगों को कीड़े मकोड़े। एक अन्य ने लिखा कि इस नेता को महिला से मिलकर माफी मांग कर विवाद को खत्म कर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines