उड़ते विमान में एक फ्लाइट अटेंडेंट की उस समय चीख निकल गई। जब उसे खाने के पैकेट में सांप का कटा हुआ सिर मिला। ये हैरान कर देने वाली घटना 21 जुलाई को तुर्की के अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ जाने वाली सनएक्सप्रेस एयरलाइन्स की फ्लाइट में हुई। क्रू मेंबर का कहना है कि खाने के पैकेट में सांप का सिर देखकर घबरा गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला टर्किश-जर्मन एयरलाइन कंपनी ‘सन एक्सप्रेस’ का है। यहां फ्लाइट में एक क्रू मेंबर जोकि शाकाहारी थे। उन्होंने जैसे ही अपना खाना खोला तो उसके अंदर सांप की गर्दन नजर आई। इसके बाद क्या था फिर इसको लेकर बवाल मच गया।
खाने में सांप का सिर मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर @DidThatHurt2 यूजर ने वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, ‘सनएक्सप्रेस की फ्लाइट में खाने में मिला सांप का सिर। इस घटना के बाद एयरलाइन ने फूड सप्लाई करने वाली कंपनी पर कर्रवाई करते हुए कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है।’ एयरलाइन ने कहा कि यह घटना अस्वीकार्य है। इससे पहले घोंघा मिलने की खबर सामने आई थी।
देखें वीडियो
https://twitter.com/DidThatHurt2/status/1551743925047754752
एयरलाइन कंपनी ने खाना सप्लाई करने वाले वेंडर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि अभी इसको लेकर वेंडर ने दावा किया है कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही हुई है। बता दें कि जैसे ही यह मामला सामने आया तो सनएक्सप्रेस कंपनी और फूड वेंडर कंपनी के बीच ठन गई है। हालांकि दावा तो यह भी किया जा रहा है कि खाने में कुछ आइटम में फंगस भी लगे थे। बता दें कि इस लापरवाही के खिलाफ जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अभी फूड प्रोवाइड कराने वाली कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर रोक लगा दी गई है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines