VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक बता रहा है कि उसकी ख्वाहिश है कि पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिल जाए। पाकिस्तानी शख्स को शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ शिकायत करते हुए सुना जा सकता है। बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां खाने पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
और पढ़िए –भारतीय मूल के अजय बंगा बन सकते हैं वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट, जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट
पाकिस्तानी युवक ये भी कहता है कि पाकिस्तान के लोग भी कम और उचित कीमतों पर खाने पीने का सामान खरीद सकते थे, अगर नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होते। बता दें कि वायरल वीडियो में पाकिस्तान की पूर्व पत्रकार सना अमजब दिख रही हैं। सना पाकिस्तान की ताजा हालातों को लेकर वहां के एक युवक से उसका राय लेती दिख रही हैं।
युवक बोला- काश… भारत से पाकिस्तान अलग न हुआ होता
वीडियो में पाकिस्तानी युवक कहता है कि काश पाकिस्तान भारत से अलग नहीं होता। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो आज हम टमाटर 20 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो, चिकन 150 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो और पेट्रोल 50 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पर खरीद रहे होते। युवक ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें एक इस्लामी राष्ट्र मिला लेकिन हम यहां इस्लाम स्थापित नहीं कर सके।
बोला- पाकिस्तानी नेताओं से काफी बेहतर हैं नरेंद्र मोदी
पाकिस्तानी युवक ने सना से बातचीत में कहा कि मोदी हमारे नेताओं से काफी बेहतर हैं। उनके लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। अगर हमारे पास नरेंद्र मोदी होते तो हमें नवाज शरीफ या बेनजीर या इमरान की जरूरत नहीं होती, यहां तक कि (दिवंगत पूर्व सैन्य शासक) जनरल (परवेज) मुशर्रफ की भी नहीं। हम केवल प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं, क्योंकि वे ही देश में सभी शरारती तत्वों से निपट सकते हैं।
और पढ़िए –चीन में धंसी खदान, निकाले जा रहे हैं शव, अभी भी 48 लापता
पाकिस्तान युवक ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि हम कहीं नहीं हैं। उसने कहा कि मैं मोदी के शासन में रहने के लिए तैयार हूं। मोदी एक महान व्यक्ति हैं, वे बुरे इंसान नहीं हैं। भारतीयों को टमाटर और चिकन वाजिब दामों पर मिल रहा है। उन्होंने कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमें मोदी दें और वह हमारे देश पर शासन करें।”
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines