कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अनिरुद्धाचार्य लोगों को भक्ति की राह में चलने, जीवन में सुख शांति आदि के रास्ते बताते हैं। इतना ही नहीं, कथा के दौरान वह भक्तों के मन में उपजे प्रश्नों का उत्तर भी देते हैं। एक भक्त अपनी एक अजीब समस्या लेकर अनिरुद्धाचार्य के सामने पहुंच गया, जिसमें उसने बताया कि वह नॉनवेज खाता है, क्या यह गलत है ?
कथावचक अनिरुद्धाचार्य अपने बयानों, ट्रिक आदि को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वह कथा करने के साथ ही आश्रम और गौशालाएं चलाते हैं। कई बार उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि वह भक्ति करता है लेकिन मुर्गा भी खाता है क्या यह गलत है?
जवाब में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि अगर आप अपने स्वाद के लिए किसी की हत्या करवा लेते हैं क्या यह सही है ? इसका पाप नहीं लगेगा ? यदि कोई आपका हाथ काट कर खा ले या मैं कहूं कि आप अपनी एक उंगली दे दो, मैंने उसके किसी मांस खाने वाले को दे दूं तो ? जवाब में भक्त ने कहा कि जी नहीं, मैं नहीं दे सकता।
https://www.youtube.com/shorts/67oVC1AqzTw
इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि तो आप किसी का शरीर और जीवन क्यों छीन लेते हैं सिर्फ अपने स्वाद के लिए? क्या आपके पास खाने के लिए रोटी, सब्जी दाल, चावल नहीं है? इसलिए किसी की जिंदगी छीन लेना अच्छी बात नहीं है। यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर वीडियो देखने के बाद लोग अपने विचार भी कमेंट कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि मनुष्य आदि काल से मांसाहारी रहा है, इसका मतलब कि हम आदिकाल से गलत करते आ रहे हैं ? एक ने लिखा कि क्या पेड़, पौधे में जान नहीं होती, अगर पेड़ से सब्जी टूटती है तो उसकी हत्या नहीं होती ? एक ने लिखा कि हमारे शाकाहार की संस्कृति को दुनिया अपना रही है, कुछ तो खास बात है इसमें।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
18 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines