हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बागेश्वर की जगह बुजुर्ग भक्त ने कहा रामेश्वर धाम, हंसते-हंसते लोट पोट हुए धीरेंद्र शास्त्री, देखिये वीडियो

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बुजुर्ग भक्त के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री

Bageshwar Dham Acharya Dhirendra Shastri Video Viral: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बुजुर्ग भक्त के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री भक्तों को अपने पास बुलाकर उनकी मनोकामना को अपनी पर्ची पर लिखकर बताते हैं। एक बुजुर्ग जब मंच पर पहुंचा तो माइक लेकर बागेश्वर की जगह रामेश्वर धाम कह जयकारा लगा दिया।

बागेश्वर धाम सरकार आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आचार्य धीरेंद्र शास्त्री एक बुजुर्ग भक्त के साथ हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के सामने दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं जिसमें एक बुजुर्ग है। बुजुर्ग ने माइक लेकर कहा बोलो- रामेश्वर धाम की जय। यह सुनकर धीरेन्द्र शास्त्री की हंसी छूट गई।

बुजुर्ग की बात सुन पांडाल में मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए । इसके बाद बुजुर्ग के साथ आए शख्स ने बताया कि रामेश्वर नहीं बागेश्वर धाम ! इसके बाद बुजुर्ग ने दोबारा जयकारा लगाते हुए कहा , ‘बागेश्वर धाम की जय’ इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने बुजुर्ग से दादा गुरूजी की जय बुलवाया।

विज्ञापन

इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग से कहा कि आप कह दो कि अड़गड़ानंद महाराज की जय ! बुजुर्ग यह ठीक से नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि हरिवंदा महाराज की जय ! इस पर वहां मौजूद लोगों के साथ ही आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी ठहाके मारकर हंसने लगे। वीडियो शेयर कर बागेश्वर धाम सरकार की तरफ से लिखा गया कि विनोद का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते गुरुदेव

बता दें कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा चुकी हैं। हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया था कि माता-पिता और गुरु की आज्ञा से वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शादी कब और किससे करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola