Viral Video: उत्तरप्रदेश के चार लड़कों को वायरल रील बनाना भारी पड़ गया। मुजफ्फरनगर की इस वीडियो एक्स पर वायरल हो रही है, जिसमें दो लड़के चाट की दुकान से एक आदमी को किडनैप करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये कोई सच्ची घटना नहीं है, बल्कि 4 लड़के रिएक्शन रील बनाने की कोशिश कर रहे थे। इन लड़को को ये एक्सपेरिमेंट भारी पड़ गया और फर्जी किडनैपिंग के लिए उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में इस बात की जानकारी दी कि पुलिस ने इन चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। आइये इस वायरल वीडियो के बारें में जानते हैं।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
इस पोस्ट को सचिन गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुजफ्फरनगर, यूपी में 4 लड़के अपहरण की Reel शूट कर रहे थे। पुलिस ने चारों रील पुत्रों को धर दबोचा। नाम हैं गुलशेर, मोनिश, सादिक और समद।
उत्तर प्रदेश में एक अजीब घटना सामने आई जिसमें 4 लड़के दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश के कर रहें है , जिसके चलते पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। मजे की बात ये है कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में वह व्यक्ति भी शामिल है जिसको किडनैप किया गया था।
बता दें कि ये चारों लड़के सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सनसनीखेज रील बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने फेक किडनैपिंग की प्लानिंग की थी।
वीडियो में क्या था खास
ये एक बहुत ही आम वीडियो है, जिसमें मुजफ्फरनगर के खतौली में एक स्ट्रीट फूड वेंडर के पास बाइक पर सवार दो लोग रुकते हैं, और एक चाट खाते व्यक्ति को किडनैप करते हैं। वे तेजी से उस व्यक्ति के चेहरे को कपड़े से ढकते हैं, उसे बेहोश करने का नाटक करते हैं और उसके बाइक पर बिठा कर भागने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, आस पास के लोग तुरंत इसपर रिएक्शन देते हुए उनका रास्ता रोक लेते हैं। बता दें कि कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाने लगते हैं। वे किडनैपर को घेर लेते हैं ताकि वे घटनास्थल से भाग न सकें। थोड़े देर बाद लड़के कैमरे की तरफ इशारा करके अपने दोस्त को बुलाते है और लोगों को बताते हैं कि यह सिर्फ एक वीडियो है और वह नाटक कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – Viral Post: ये क्या? इंटरव्यू के बीच में आया रिजेक्शन मेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
जाना पड़ा जेल
लोगों ने बाद में इस वीडियो को मिर्जापुर के थीम सॉन्ग के साथ एडिट करके ऑनलाइन पोस्ट कर दिया और यह वीडियो वायरल हो गया। मगर सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की।
पुलिस ने बताया कि आज, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तीन लड़के खतौली शहर में एक पब्लिक लोकेशन पर एक फर्जी अपहरण का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी, और अब पुलिस वीडियो में शामिल लड़कों की पहचान करने में जुटी है। रिपोर्ट बताती है कि बाद में चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पर यूजर ने रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा कि अब ये कुछ दिन जेल में ही रील बनाएंगे, वहीं से एडिटिंग और अपलोडिंग का काम होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines