Man rides Mumbai Metro with his cycle: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कई अजीबो गरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में अब मुंबई की मेट्रो से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां पर एक शख्स मेट्रो में साइकिल लेकर पहुंच गया। इस वीडियो को शख्स ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
हर्षित अनुराग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर साइकिल चलाना और इसे मेट्रो की सवारी के साथ जोड़ना एक रोमांचक अनुभव है! शहर के ट्रैफिक से निपटना और फिर अपनी साइकिल से मेट्रो स्टेशनों तक बिना रोक टोक के सफर करना एक अनोखा रोमांच है। आपको शहर के विभिन्न हिस्सों का पता लगाने, स्थानीय संस्कृति का आनंद लेने और जीवंत वातावरण का आनंद लेने का मौका मिलता है। यह शहरी अन्वेषण और फिटनेस का एक आदर्श मिश्रण है।
मुंबई मेट्रो की येलो लाइन पर साइकिल ले जाने की सेवा उपलब्ध
वीडियो की शुरुआत में शख्स को स्टेशन के काउंटर से मेट्रो टिकट खरीदते हुए और बाद में एस्केलेटर से अपनी साइकिल को प्लेटफॉर्म पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह मेट्रो में अपनी साइकिल को लेकर चढ़ जाता है और उसे डेडिकेटेड स्टैंड पर पार्क कर देता है। इसके बाद अनुराग बगल में एक फोल्डेबल सीट पर बैठ जाता है। अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर वह मेट्रो से उतरता है और प्लेटफॉर्म पर अपनी साइकिल को चलाकर ले जाता है। अनुराग ने बताया कि मुंबई मेट्रो की येलो लाइन पर साइकिल ले जाने की सेवा उपलब्ध है।
बता दें कि इस वीडियो को कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। तब से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स की कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक व्यक्ति ने पोस्ट किया कि भाई सचमुच ट्रांसपोर्टिंग के लिए एक ट्रांसपोर्टिंग वाहन को एक ट्रांसपोर्टिंग वाहन में ले जा रहा है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि भाई इस मेट्रो सुविधा का उपयोग करने के लिए बिलकुल सीरियस था। इसके साथ ही तीसरे यूजर्स ने पूछा कि भाई क्या मेट्रो में बुलेट भी ले जा सकते हैं क्या?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines