Katni RPF Viral Video : मध्य प्रदेश के कटनी जीआरपी का बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और नाबालिग बच्चे को पुलिसकर्मी मिलकर बुरी तरह पीट रहे हैं। सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। अब इस मामले की जांच की बात कही जा रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अधिकारी कुर्सी पर बैठी हुई है, उसके बगल में जमीन पर एक महिला बैठी हुई है। इनके सामने ही एक नाबालिग बच्चे की पुलिसकर्मी डंडे से पिटाई कर रही है। जब नाबालिग बच्चे की पिटाई हो गई तो महिला अधिकारी बच्चे के सामने ही उसकी मां को पीटने लगी। वहां लगे सीसीटीवी में मारपीट की ये शर्मनाक घटना कैद हो गई।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा!
अब जब यह वीडियो वायरल हो रहा है तो कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से वीडियो शेयर कर लिखा गया कि मुख्यमंत्री जी, क्या आप यह बताने का कष्ट करेंगे कि आखिर मप्र में हो क्या रहा है? आपकी पुलिस कानून व्यवस्था के नाम पर गुंडागर्दी कर जनता की जान लेने पर तुली है। कटनी जी आर पी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलित परिवार के 15 साल के बच्चे और उसकी मां के साथ थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की क्रूरता आत्मा को झंझोड़ कर रखने वाली घटना है! सवाल यह है कि इन लोगों में यह हिम्मत आई कहां से? क्या आपकी उदासीनता से? या आपने ऐसे कृत्य की छूट दे रखी है?
पूर्व सीएम का बयान
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X पर लिखा कि मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्य प्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार।
वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने लिखा कि कटनी जीआरपी ने झर्रा टिकुरिया के 15 साल के बालक दीपराज, उसकी दादी कुसुम वंशकार को बेरहमी से पीटा! कानून/संविधान से बड़े पुलिस के छोटे-बड़े नुमाइंदों ने यह हरकत फिर एक दलित परिवार के साथ की है! भाजपा ने दलित उत्पीड़न को सबसे बड़ा हथियार बना लिया है! मध्य प्रदेश भाजपा सत्ता भी पिछड़े/आदिवासियों पर अत्याचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही है! राजनीतिक दुर्भावना का यह खेल बंद होना चाहिए!
वहीं जीआरपी की तरफ से कहा गया कि घटना साल 2023 की है। वीडियो में शातिर अपराधी दीपक वंशकार के परिजन है। दीपक वंशकार पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले की जांच उप पुलिस निरीक्षक रेल को दी गई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines